चंदला: नौगांव में ब्राह्मण समाज को गाली देने पर चंदला थाने में ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन
नौगांव में रविवार को एक भीड़ द्वारा ब्राह्मण समाज को अपशब्द कहे जाने के विरोध में आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर चंदला थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।