चंदला: छतरपुर जिला प्रबंध समिति की भोपाल में बैठक, विधायक दिलीप अहिरवार भी रहे मौजूद
छतरपुर जिले की भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति (कोर कमेटी) की बैठक भोपाल में प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना के निवास पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के साथ चंदला विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहे।