चंदला: चंदला विधायक व राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अपने निवास पर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
चंदला के विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपने निजी निवास पर क्षेत्र भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान को लेकर निर्देश दिए, ताकि लोगों को उनकी परेशानियों से निजात मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।