बांका: कुन्नथ गांव के पास सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल, भागलपुर रेफर
Banka, Banka | Dec 26, 2024 कुन्नथ गांव के पास सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक के चालक जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान महिसौथा गांव के मधुकर कुमार सिंह व खंड बिहारी गांव के निरंजन कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे की है। घटना के बाद जख्मी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया।