जलालाबाद: गांव हार गुरैया में खेत से लकड़ी लेकर लौट रहे युवक के साथ दो दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया निवासी महिला पार्वती ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उनका पुत्र श्याम मनोहर आज खेत से लकड़ियां लेकर आ रहा था। त भी रास्ते में शोभित व सचिन ने घात लगाकर उसे घेर लिया जमकर पीट दिया।जिससे उसका सर फट गया और खून निकल आया।आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।