जलालाबाद: गांव बरुआरी में महिला से जेठ ने लाठी-डंडों से की मारपीट, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरुआरी निवासी महिला अंगूरा ने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर बताया उसका पति रोज सुबह भूसा बेचने चले जाते हैं। वह घर में खर्च नहीं देते हैं। उनके दो पुत्रियां हैं किसी तरीके सेवह गुजर बसर करती है। उनके जेठ जितेंद्र कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं आज सुबह उनके जेठ जितेंद्र ने लाठी डंडों से उन्हें पीट दिया ।