जलालाबाद: श्री राम टॉकीज कॉलोनी जलालाबाद में दबंगों ने कई राउंड की फायरिंग ,घर में घुसकर की मारपीट, कार भी तोड़ी
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में सोमवार की शाम कस्बे के ही मुकेश गुप्ता, राज गुप्ता आदि लोग श्री राम टॉकीज कॉलोनी गुड्डी देवी के घर के सामने पहुंचे ।जहां उन्होंने उनकी खड़ी कार से तोड़फोड़ की एवं घर में घुसकर गुड्डी देवी व उनकी बहू से मारपीट की ।यह सारी तस्वीरें उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई ।यह देखकर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की ।