जलालाबाद: सरैया मोड़ से एक अभियुक्त को 1 अवैध देसी तंमचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहजहांपुर जनपद के पुलिस टीम जलालाबाद द्वारा अभियुक्त फारुख पुत्र मसराब निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना जलालाबाद को सरैया मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद उसे जेल भेज दिया।