हरिद्वार: धोबी घाट पुल से नीचे गिरी नील गाय की 16 घंटे बीतने के बाद भी बुधवार शाम 6 बजे तक किसी ने नहीं ली सुध
हरकीपौड़ी के पास दिल्ली देहरादून NH पर धोबी घाट पुल से नीचे गिरी नील गाय बुधवार शाम 6 बजे तक 16 घंटे बीतने के बाद भी तड़पती रही। बताया जा रहा है की मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे नीलगाय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुल के नीचे गिर गई थी। अवकाश का दिन होने से कई घंटे से गिरी नीलगाय की सुध लेने के लिए ना तो वन विभाग और ना ही जिला प्रशासन पहुंचा।