हरिद्वार: खेत में करंट फैलाने से जंगली हाथी की हुई मौत, बिल्वकेश्वर कालोनी स्थित वन विभाग कार्यालय में DFO ने दी जानकारी
सजनपुर पीली में रविवार रात हुई जंगली हाथी की मौत किसान द्वारा खेत में करंट छोड़ने से हुई थी। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था। मामले में बुधवार शाम 4 बजे अपने कार्यालय में DFO ने जानकारी दी कि किसान ने खेत में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए करंट फैलाया गया था। जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।