हरिद्वार: सिडकुल में दोनों ARTO ने गांधी जयंती पर दिखाई गांधीगिरी, चालान छोड़कर लोगों को फूल देकर यातायात नियमों की अपील की
गांधी जयंती के मौके पर हरिद्वार में तैनात ARTO रश्मि पंत और पंकज श्रीवास्तव अपने स्टाफ के साथ अलग ही रंग में रंगे नजर आए। दोनों ने अपने स्टाफ के साथ अभियान चलाते हुए सिडकुल चौराहे, रानीपुर मोड़ और पेंटागन चौक पहुंच कर लोगों के चालान नहीं काटे बल्कि उन्हें गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। शाम 5 बजे सूचना विभाग ने यह विज्ञप्ति जारी की।