हरिद्वार: सुभाष घाट पर बनी अवैध पार्किंग के कारण लोगों का पैदल चलना हुआ दूभर, बुधवार शाम गंगा आरती के समय दिखी अव्यवस्था
हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर बनी अवैध पार्किंग के चलते लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बीते दिनों नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा यहां अवैध रूप से चल रही पार्किंग हटाई गई थी लेकिन एक बार फिर अवैध पार्किंग के चलते बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार शाम 6 बजे होने वाली गंगा आरती के समय भी यहां अव्यवस्था दिखाई दी।