पटना ग्रामीण: RJD की महिला नेत्रियों ने भाजपा का पुतला दहन किया, सारिका पासवान ने सेक्स स्कैंडल में भाजपा नेताओं के शौक पर भी बात की
उत्तराखंड की मंत्री के पति ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि बिहार में 20 से 25000 रुपए में लड़कियां मिलती है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद की महिला नेत्रियों ने इनकम टैक्स चौराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया। मौके पर राजद नेत्री सारिका पासवान ने कहा कि एक सेक्स स्कैंडल भी उजागर हुआ था जिसमें बताया गया था कि भाजपा नेताओं के किस तरह के शौक है।