पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उत्तराखंड के मंत्री के पति पर कार्रवाई की मांग की
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति ने बयान देते हुए कहा था कि बिहार में 20 से 25000 रुपए में लड़कियां मिल जाती है। इसे लेकर जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे सवाल पूछा गया तो पहले तो उन्होंने मंत्री पति का साथ दिया लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्होंने बिहार की बेटियों की कीमत लगाई है तो इस पर जीतन राम मांझी भड़क गए।