पटना ग्रामीण: बापू परीक्षा परिसर में 10वीं और 12वीं की परीक्षा होगी, BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाइब्रिड मोड पर दी जानकारी
BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बापू परीक्षा परिसर में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को लेकर मीडिया को जानकारी दी है। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे आनंद किशोर ने बताया कि अभी कन्वर्जन का काम चल रहा है। यहां पर हाइब्रिड मोड में परीक्षा ली जाएगी। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इस बार तो नहीं लेकिन अगले साल से 10वीं और 12वीं की भी परीक्षा यहां पर होगी।