पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र से 54 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय की घटना में संलिप्त एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 54 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। शनिवार दोपहर 2:04 पर मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था- 2 मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी है।