पटना ग्रामीण: मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिलने वाले बयान की निंदा की
उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कहते नजर आए थे कि बिहार में 20 से ₹25000 में लड़की मिल जाती है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बयान की निंदा की है।