जहानाबाद: प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के लिए बहन को भर्ती कराने पर जीजा-साले में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
जहानाबाद के सदर अस्पताल के पास एक जीजा और उसके साले के बीच जमकर मारपीट की घटना रविवार शाम को घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे से तेजी से वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे पर घात प्रतिघात करते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी युवक रवि कुमार ने अपने जीजा पर आरोप लगाया।