परसिया: वार्ड 13 में मौनी बाबा की कुटिया के समीप नशे में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, बर्तनों से फोड़ा सिर
परासिया के वार्ड क्रमांक तेरह के बांध मोहल्ले में दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। शराब के नशे में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले में दोनों को सिर में गंभीर चोट आई। दोनो भाई लहुलुहान हो गए। गंजी, बरतन जिसके हाथ में जो मिला उससे मारपीट हुई। डायल 112 मौके पर पहंुची। दोनों को अस्पताल लाया गया।शनिवार 12 बजे पुलिस नेबताया मामला जांच में है।