बूंदी: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को,जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भव्य तरीके से होगा आयोजन
Bundi, Bundi | Jun 7, 2024 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को बूंदी जिला मुख्यालय के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भव्य तरीके से किया जायेगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रमेशचंद्र जैन ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए योग थीम पर 21 जून को योग प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा।