बूंदी: शहर के आजाद पार्क में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव क्षेत्र में फैली सनसनी नहीं हो सकी पहचान
Bundi, Bundi | Jun 7, 2024 शुक्रवार को सुबह शहर के बीचो-बीच स्थित आजाद पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मौत में रखवाया। व्यक्ति के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शव की पहचान नहीं हो सकी। वही पुलिस व्यक्ति के पहचान के प्रयास में जुड़ गई है।