बूंदी: बासनी गाँव में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की
Bundi, Bundi | Jun 6, 2024 हिण्डोली थाना क्षेत्र के बासनी में सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। हिण्डोली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया की महेंद्र पुत्र भवरलाल गोस्वामी उम्र 40 वर्ष ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।