बूंदी: अयाना के दौलतपुरा गाँव मे सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौपा
Bundi, Bundi | Jun 6, 2024 तालेड़ा थाना क्षेत्र के बरूधन निवासी युवक मुरली सुमन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुरली अयाना थाना क्षेत्र के दौलतपुरा गांव के यहां सड़क हादसे का शिकार हुआ। वह बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार भी दी मुरली को उपचार के लिए अयाना अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इटावा अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।