बूंदी: बूंदी पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश ने छेड़छाड़ के आरोपी को 5 वर्ष कठोर कारावास की सुनाई सजा
Bundi, Bundi | Jun 6, 2024 बूंदी पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश सलीम बदर ने छेड़छाड़ के आरोपी को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और ₹40000 के अर्थ दंड से दंडित किया । पीड़िता के पिता ने 20 सितंबर 2020 को थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया।