बबेरू: बबेरू में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन का मतदान संपन्न, 857 मतदाताओं ने डाले वोट
Baberu, Banda | Oct 23, 2026 बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज मे शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान मे कुल 1961 मतदाताओं मे से 857 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर, सपा प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव व निर्दलीय शिवशंकर पटेल के बीच रहा।