पटियाली: पटियाली में दशहरा पर्व पर विशाल दंगल का आयोजन, महिला पहलवान की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
पटियाली कस्बा में दशहरा पर्व के उपलक्ष में रामलीला महोत्सव समिति की ओर से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन कराया गया। दंगल का आयोजन कस्बा के एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ। दंगल का शुभारंभ रेफरी धीरेन्द्र मिश्रा उर्फ कुक्कू पहलवान व प्रभाकर तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेच आजमाए।