ढीमरखेड़ा: बनहरी-मडे़रा मार्ग पर अज्ञात पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत,
कटनी जिले उमरिया पान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनहरी और मडे़रा के बीच रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल व्याप्त हो गया।