बांका: प्ले किड्स स्कूल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, हॉस्टल में सो रहे 6 बच्चे बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Mar 16, 2026 बांका शहर के जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित आवासीय प्ले किड्स स्कूल में सोमवार अहले सुबह 4 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के समय स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने हॉस्टल में छह बच्चे सो रहे थे। आग से उठे घने धुएं के कारण सभी बच्चों का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और बांका पुलिस मौके पर पहुंची।