गोपालगंज: चनावे जेल की दीवार की ऊंचाई नापने पहुंचे डीएम समीर सौरभ, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे जेल में डीएम समीर सौरभ निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही डीएम ने जेल की दीवार की ऊंचाई व हाईमास्क लाइट के बारे में भी जानकारी ली। इसकी जानकारी डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह 10:30 बजे दी।