Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

*535 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर पर कब्जे का आरोप, एसएसपी से शिकायत* *सेवादारों का आरोप: राधा संकीर्तन मंडल बिगाड़ रहा व्यवस्था, दे रहा धमकी* *बरेली।* शहर के प्राचीन श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर कब्जे का आरोप लगाते हुए सेवादारों ने एसएसपी को तहरीर दी है। बाग बुगतान निवासी वीरपाल राजपूत समेत अन्य सेवादारों का कहना है कि लगभग 535 वर्ष पुराने इस मंदिर की देखरेख वह पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। महंत रामनारायण जी के स्वर्गवास के बाद तुलसी स्थल के महंत नीरज नयन दास को व्यवस्था सौंपी गई थी। उन्होंने राधा संकीर्तन मंडल को व्यवस्थापक बना दिया। आरोप है कि अब मंडल के लोग मंदिर की व्यवस्था खराब कर रहे हैं, लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहे हैं और बाहरी लोगों को लाकर धमकी दे रहे हैं। वर्तमान में मंदिर के रजिस्टर्ड सर्वकार अशोक दास हैं। सेवादारों ने मंदिर को कब्जामुक्त कराने और कार्रवाई की मांग की है। #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ

Bareilly, Bareilly | Jun 3, 2026