करछना: उमरी तालुका के कांटी गांव में चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
कौधिंयार क्षेत्र की उमरी तालुका कांटी गांव निवासी विपिन तिवारी पुत्र राजेश तिवारी का पूरा परिवार बुधवार की रात खाना पीना करने के बाद सो गया था। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए अलमारी से 55 हजार रुपए तथा तकरीबन 5 लाख रुपए तक सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। गुरुवार सुबह 5 बजे करीब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।