करछना: अरैल मोड़ के पास चलते ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ के पास बुधवार रात 2 बजे करीब चलती हुई ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसे देख अन्य वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि समय रहते ट्रक चालक एवं परिचालक गाड़ी से कूद कर जान बचा ली। सूचना होने पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था।