करछना: प्रयागराज के महापौर ने अरैल परिक्षेत्र में बनाए जा रहे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग का किया स्थल निरीक्षण
करछना तहसील क्षेत्र के अरैल परिक्षेत्र में प्रयागराज में 2025 में लगने वाले महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग को एक ही स्थान पर तैयार किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान यह ज्योतिर्लिंग पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र होने वाला है। बुधवार शाम 4 के करीब प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।