करछना: लेप्रोसी के पास मार्ग पर भीषण जाम लगने से दूर-दराज जाने वाले राहगीर हुए परेशान
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के लेप्रोसी तिराहे पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के करीब मार्ग के दोनों तरफ भीषण जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते 3 किलोमीटर लंबा वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान दूर दराज जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़े। ठंड का मौसम होने की वजह से सबसे ज्यादा अन्य प्रदेश व अन्य जिला में जाने वाले राहगीरों को परेशानी हुई।