करछना: अन्तहिया गांव में पिकअप गाड़ी की टक्कर से मार्ग के बगल लगा बिजली का खम्भा व तार टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त
करछना थाना क्षेत्र के अन्तहिया गांव में मार्ग के बगल लगा बिजली का खंभा व तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया इस खंभे में लगा 15 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक दर्जन से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। जिसे दुरुस्त न कराए जाने से ग्रामीण रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।