सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 बजे सूरजगढ़ा थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों,लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की. मामलों के समयबद्ध निष्पादन गस्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि को लेकर निर्देश दिया गया.