Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

12वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विश्वास से संकल्प बना, संकल्प से विकास हुआ, और विकास से जनकल्याण साकार हुआ।" #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #JansamparkMP #niwari

16 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

प्राकृतिक खेती बढ़ावा देने एवं किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु किया गया प्रेरित

ऑडिटोरियम निवाड़ी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित 
--
विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम निवाड़ी में किया जा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटरिया, अध्यक्ष नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति निवाड़ी श्री नीरज यादव, श्री ब्रजेन्द्र पाल, डॉ. नंदकिशोर नापित, श्री मंगल सिंह यादव, श्री कमलेश चौरसिया, श्री पुष्पेंद्र प्रजापति, श्री मुन्ना जी आदिवासी तथा अन्य जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए गए , कार्यक्रम में श्री हरीश कुमार मालवीय उपसंचालक कृषि जिला निवाड़ी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान की जानकारी एवम अभियान के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आयोजन का उद्देश के बारे मे बताया। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, वर्तमान स्थिति, आवश्यकता तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉ यू एस धाकड़ एवम डॉ एस के जाटव द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया गया । जिले के सफल कृषक श्री लालाराम सूत्रकार एवम बलराम कुशवाहा द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक कृषक अपने अनुभव साझा किया गया जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई ।

कार्यक्रम में जिले के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए किये गये तथा उत्कृष्ट कृषकों को किसान सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया तथा प्रश्न का सही उत्तर देने वाले कृषकों को मंच पर बुलाकर पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में कृषि तथा सबद्ध विभाग एवम एफपीओ एनजीओ संस्था के द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक एवम प्रोत्साहित किया 

कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित जिले के समस्त किसान भाई बहनो , जनप्रतिनिधिगण, एवम अधिकारीगण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

प्राकृतिक खेती बढ़ावा देने एवं किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु किया गया प्रेरित ऑडिटोरियम निवाड़ी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित -- विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम निवाड़ी में किया जा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटरिया, अध्यक्ष नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति निवाड़ी श्री नीरज यादव, श्री ब्रजेन्द्र पाल, डॉ. नंदकिशोर नापित, श्री मंगल सिंह यादव, श्री कमलेश चौरसिया, श्री पुष्पेंद्र प्रजापति, श्री मुन्ना जी आदिवासी तथा अन्य जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए गए , कार्यक्रम में श्री हरीश कुमार मालवीय उपसंचालक कृषि जिला निवाड़ी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान की जानकारी एवम अभियान के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आयोजन का उद्देश के बारे मे बताया। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, वर्तमान स्थिति, आवश्यकता तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉ यू एस धाकड़ एवम डॉ एस के जाटव द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया गया । जिले के सफल कृषक श्री लालाराम सूत्रकार एवम बलराम कुशवाहा द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक कृषक अपने अनुभव साझा किया गया जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई । कार्यक्रम में जिले के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए किये गये तथा उत्कृष्ट कृषकों को किसान सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया तथा प्रश्न का सही उत्तर देने वाले कृषकों को मंच पर बुलाकर पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में कृषि तथा सबद्ध विभाग एवम एफपीओ एनजीओ संस्था के द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक एवम प्रोत्साहित किया कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित जिले के समस्त किसान भाई बहनो , जनप्रतिनिधिगण, एवम अधिकारीगण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

क्लस्टर स्तरीय जनकल्याण शिविर: नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा, पठारी में लगा शिविर, गांव-गांव पहुंची योजनाएं
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले में 16-17 जून 2026 को क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

आज नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा, पठारी में शिविर

इस कड़ी में आज नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा एवं पठारी क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। शिविर पंचायत भवन और स्कूल परिसरों में आयोजित किए गए, ताकि हर गांव के लोगों को सुविधा हो।

शिविर में नोडल अधिकारी के साथ राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला-बाल विकास विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

एक छत के नीचे सभी समाधान

ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण जैसी योजनाओं की पात्रता और प्रक्रिया समझाई गई। 

पात्र हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन पत्र लिए गए। जो शिकायतें लंबित थीं - कब्जा दिलाना, अतिक्रमण हटाना, पेंशन न मिलना - उनका त्वरित निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही जगह पर सभी विभागों की सेवा मिल रही है, जिससे समय और पैसा दोनों बच रहा है।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुस्तैदी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा कि "कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे" - इसी संकल्प के साथ शिविर चल रहे हैं।

"जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव" - इस मंत्र को साकार करने के लिए जिले भर में शिविरों की कड़ी जारी है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

क्लस्टर स्तरीय जनकल्याण शिविर: नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा, पठारी में लगा शिविर, गांव-गांव पहुंची योजनाएं -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले में 16-17 जून 2026 को क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा, पठारी में शिविर इस कड़ी में आज नौरा, पुछीकरगुवां, भमोरा एवं पठारी क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। शिविर पंचायत भवन और स्कूल परिसरों में आयोजित किए गए, ताकि हर गांव के लोगों को सुविधा हो। शिविर में नोडल अधिकारी के साथ राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला-बाल विकास विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एक छत के नीचे सभी समाधान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण जैसी योजनाओं की पात्रता और प्रक्रिया समझाई गई। पात्र हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन पत्र लिए गए। जो शिकायतें लंबित थीं - कब्जा दिलाना, अतिक्रमण हटाना, पेंशन न मिलना - उनका त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही जगह पर सभी विभागों की सेवा मिल रही है, जिससे समय और पैसा दोनों बच रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुस्तैदी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा कि "कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे" - इसी संकल्प के साथ शिविर चल रहे हैं। "जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव" - इस मंत्र को साकार करने के लिए जिले भर में शिविरों की कड़ी जारी है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

निवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित हुआ जनकल्याण  शिविर 
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी ज़िला निवाड़ी में शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जेआर अहिरवार के मार्गदर्शन में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। 

जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को  शासन की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करना एवं उसमें आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा। शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों में अध्यनरत विद्यार्थियों ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया आवेदन करने वाले  सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ आर के अहिरवार सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र, डॉ जितेंद्र आरोलिया सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, प्रो महेश कुमार अहिरवार सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र, श्री अशोक अहिरवार हेड क्लर्क स्थापना शाखा, श्री सत्येंद्र सूत्रकर प्रयोगशाला तकनीशियन उपस्थित रहे।

#JanKalyanAbhiyan #JansamparkMP #niwari

निवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी ज़िला निवाड़ी में शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जेआर अहिरवार के मार्गदर्शन में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करना एवं उसमें आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा। शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों में अध्यनरत विद्यार्थियों ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ आर के अहिरवार सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र, डॉ जितेंद्र आरोलिया सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, प्रो महेश कुमार अहिरवार सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र, श्री अशोक अहिरवार हेड क्लर्क स्थापना शाखा, श्री सत्येंद्र सूत्रकर प्रयोगशाला तकनीशियन उपस्थित रहे। #JanKalyanAbhiyan #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

क्लस्टर स्तर पर 2 दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू: गिदखिनी, उबौरा, लडवारी, महाराजपुरा में आज शिविर, 16-17 जून को जिले भर में आयोजन
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन 16 जून और 17 जून 2026 को किया जा रहा है। इन जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

आज 4 क्लस्टरों में शिविर

इस कड़ी में आज गिदखिनी, उबौरा, लडवारी एवं महाराजपुरा क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। पंचायत भवन/स्कूल परिसर में लगाए गए। शिविरों में नोडल अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर आवेदन और समस्या निराकरण

शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन-बंटवारा-नामांतरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन लिए गए और जिनकी लंबित शिकायतें थीं उनका त्वरित निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाने से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिल रही हैं।

कल इन क्लस्टरों में लगेंगे शिविर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 जून 2026 को बचे हुए क्लस्टरों में शिविर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ लगाए जाएं। शिविर में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए।

17 जून 2026 को आयोजित होने वाले शिविर:

नौरा क्लस्टर: ग्राम पंचायत उरदौरा, नौरा, थौना, पठाराम, चचावली, घूघसी, धमना, गुवावली, मुडारा।

पुछीकरगुवां क्लस्टर: ग्राम पंचायत बीजोर, बपरौली, बाघाट, भीतरी, पुछीकरगुवां, देवरीकलरऊ, बिहारीपुरा, बाबई, पिपरा।

भमोरा क्लस्टर:ग्राम पंचायत टेहरका, अस्तारी, जिखनगांव, बहेरा, भमोरा, देवरीनायक, बरईपुरा, चुरारा, झिंगोरा।

पठारी क्लस्टर: ग्राम पंचायत चकरपुर, चंदावनी, जनौली, बनगांयखास, गुजर्राकलां, गुजर्राखुर्द, रजपुरा, मडौरपूर्वी, पठारी।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ मिल सके।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

क्लस्टर स्तर पर 2 दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू: गिदखिनी, उबौरा, लडवारी, महाराजपुरा में आज शिविर, 16-17 जून को जिले भर में आयोजन -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन 16 जून और 17 जून 2026 को किया जा रहा है। इन जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज 4 क्लस्टरों में शिविर इस कड़ी में आज गिदखिनी, उबौरा, लडवारी एवं महाराजपुरा क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। पंचायत भवन/स्कूल परिसर में लगाए गए। शिविरों में नोडल अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर आवेदन और समस्या निराकरण शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन-बंटवारा-नामांतरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन लिए गए और जिनकी लंबित शिकायतें थीं उनका त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाने से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिल रही हैं। कल इन क्लस्टरों में लगेंगे शिविर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 जून 2026 को बचे हुए क्लस्टरों में शिविर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ लगाए जाएं। शिविर में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए। 17 जून 2026 को आयोजित होने वाले शिविर: नौरा क्लस्टर: ग्राम पंचायत उरदौरा, नौरा, थौना, पठाराम, चचावली, घूघसी, धमना, गुवावली, मुडारा। पुछीकरगुवां क्लस्टर: ग्राम पंचायत बीजोर, बपरौली, बाघाट, भीतरी, पुछीकरगुवां, देवरीकलरऊ, बिहारीपुरा, बाबई, पिपरा। भमोरा क्लस्टर:ग्राम पंचायत टेहरका, अस्तारी, जिखनगांव, बहेरा, भमोरा, देवरीनायक, बरईपुरा, चुरारा, झिंगोरा। पठारी क्लस्टर: ग्राम पंचायत चकरपुर, चंदावनी, जनौली, बनगांयखास, गुजर्राकलां, गुजर्राखुर्द, रजपुरा, मडौरपूर्वी, पठारी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ मिल सके। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026