प्राकृतिक खेती बढ़ावा देने एवं किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु किया गया प्रेरित
ऑडिटोरियम निवाड़ी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित
--
विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम निवाड़ी में किया जा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटरिया, अध्यक्ष नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति निवाड़ी श्री नीरज यादव, श्री ब्रजेन्द्र पाल, डॉ. नंदकिशोर नापित, श्री मंगल सिंह यादव, श्री कमलेश चौरसिया, श्री पुष्पेंद्र प्रजापति, श्री मुन्ना जी आदिवासी तथा अन्य जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए गए , कार्यक्रम में श्री हरीश कुमार मालवीय उपसंचालक कृषि जिला निवाड़ी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान की जानकारी एवम अभियान के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आयोजन का उद्देश के बारे मे बताया। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, वर्तमान स्थिति, आवश्यकता तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉ यू एस धाकड़ एवम डॉ एस के जाटव द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया गया । जिले के सफल कृषक श्री लालाराम सूत्रकार एवम बलराम कुशवाहा द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक कृषक अपने अनुभव साझा किया गया जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई ।
कार्यक्रम में जिले के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए किये गये तथा उत्कृष्ट कृषकों को किसान सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया तथा प्रश्न का सही उत्तर देने वाले कृषकों को मंच पर बुलाकर पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में कृषि तथा सबद्ध विभाग एवम एफपीओ एनजीओ संस्था के द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक एवम प्रोत्साहित किया
कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित जिले के समस्त किसान भाई बहनो , जनप्रतिनिधिगण, एवम अधिकारीगण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026