खैरथल: खैरथल के सोड़ावास में मिलावटी दूध का सैंपल लिया गया, 35 किलो घी किया गया ज़ब्त
खैरथल तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिले के सोडावास कस्बे में कार्रवाई की।खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट के निर्देश पर हुई।टीम ने 35 किलो सरस घी जप्त किया और 25 लीटर एक्सपायर पैक्ड जूस को मौके पर नष्ट करवाया।