सहजनवा: छात्र को पीटकर थूक चटाने के आरोपी बाल अपचारी को चिलुआताल पुलिस ने हिरासत में लिया, हार्डवेयर की दुकान में बनाया था बंधक
गोरखपुर में छात्र को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को हार्डवेयर की दुकान के मालिक अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छात्र को पीटने वाले बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। हार्डवेयर की दुकान में ही बंधक बनाकर छात्र की पिटाई और उसे थूक चटाया गया था।