सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के गैलेंट इस्पात फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने युवक की मोटरसाइकिल में मारी ठोकर, युवक घायल
सहजनवा थाना क्षेत्र के गैलेंट इस्पात फैक्ट्री के सामने एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की देर शाम साढे सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने युवक की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक सड़क पर गिर गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।