बरेली: आजम खान के 10 ठिकानों पर ईडी ने की रेड, मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान
बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन की जांच के तहत बताई जा रही है।