हरसूद: गायत्री पद्धति से बच्चों के जन्मदिन मनाने का बढ़ रहा चलन
नया हरसूद छनेरा में पालक अपने बच्चों को धर्म से जोड़े रखने के लिए उनका जन्मदिन गायत्री पद्धति से मना रहे हैं। धीरे-धीरे नगर में गायत्री पद्धति से बच्चों का जन्मदिन मनाने का चलन बढ़ने लगा है। शनिवार शाम को गायत्री परिवार के सोहन टेलर ने बताया कि आज वार्ड क्रमांक 12 में एक बच्चे का प्रथम जन्म दिवस गायत्री पद्धति से मनाया गया।