बथनाहा: बथनाहा में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो शातिर लुटेरों को दबोचा
बथनाहा थाना क्षेत्र में 26 मार्च को हुई ₹4,04,600 की लूटकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर दिया। मामले में दो आरोपी सरोज कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल