बड़ागांव धसान: अजनौर के स्कूल में मिले रैट स्नेक सांप के दो बच्चे: सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
बड़ागांव धसान के अंतर्गत ग्राम अजनौर के सरकारी स्कूल मे आज मंगलवार दोपहर 2 बजे रैट स्नेक सांप के दो बच्चे मिले है। स्कूल मे सांप को देखते ही तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी।टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप के दोनो बच्चो को सुरक्षित पकड़ा।सर्प मित्र ने बताया कि यह सांप रैट स्नेक नाम से कहलाता है इसमे जहर नही पाया जाता है।टीम ने रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।