मंडला: आरडी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 जिले के अग्रणी रानी दुर्गावती महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार दो बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी मंडला नगर इकाई ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में महाविद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था, शौचालयों में पानी की उपलब्धता, सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, जर्जर कक्षाओं का सुधार कार्य।