खकनार: खकनार क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर हर्षसिंह पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने खकनार विकासखंड के ग्राम डोइफोड़िया, पांगरी, खकनार व दाहिन्दा का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ₹112.50 करोड़ की पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण कर इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। यह परियोजना 3200 किसानों को लाभ पहुंचाएगी और 4400 हेक्टेयर भूमि सिंचित करेगी।