खकनार: पायबावड़ी में तेंदुआ और शावक दिखने से किसानों में दहशत, वन विभाग से हुई पकड़ने की मांग
बुरहानपुर के ग्राम मगरूल स्थित पायबावड़ी क्षेत्र में तेंदुए और उसके शावक का मूवमेंट देखने को मिला है। बुधवार को रेलवे लाइन के पास केले के खेत में मजदूर भूरा ने तेंदुए और उसके शावक को देखा,जिसके बाद उसने घबराकर आसपास के किसानों को सूचना दी। सूचना मिलते ही किसान शैलेंद्र ठाकुर,गजेंद्र शाह सहित चार किसान लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे,जहां तेंदुआ और शावक को देखा