खकनार: ज़िले में धड़ल्ले से जारी मिट्टी का अवैध उत्खनन, लोगों का आरोप- प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
बुरहानपुर जिले में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। जेसीबी मशीनों से दिन-रात खुदाई हो रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जिले के तात्पी नदी हतनूर घाट, पातोडा, खकनार , नेपानगर,बिरोदा, लोनी, बहादरपुर, सिरसोदा घाट सहित कई इलाकों में खनन माफिया बिना रोक-टोक मिट्टी निकालकर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। खनन माफियाओं को नेताओं को संरक्षण।