खकनार: ग्राम केरपानी में गिट्टी से भरा डंपर एक व्यक्ति से टकराया, गंभीर रूप से घायल
ग्राम केरपानी में बुधवार शाम 5बजे एक गिट्टी से भरे डंपर ने एक व्यक्ति को रमारी टक्कर, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में व्यक्ति का पैर टूट गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना नावरा चौकी पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले परेठा में भी गिट्टी मिक्सर चालक द्वारा एक महिला को रौंदने की घटना सामने आई थी।